Educationalist & Environmentalist: Smt.Suman Mor

पर्यावरण हमारी धरोहर है, हमारा जीवन है, और हमारी जिम्मेदारी भी। किन्तु , आज हमारा पर्यावरण गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। जिस हवा में हम सांस लेते हैं वह प्रदूषित हो रही है, भूजल का स्तर गिर रहा है, जंगल कम हो रहे हैं, और प्लास्टिक का कचरा हर जगह फैला हुआ है। ये समस्याएं हम सभी को प्रभावित कर रही हैं। हम सबका कर्तव्य बनता है कि हम सब मिलकर पर्यावरण की रक्षा करें।

पर्यावरण संरक्षण कोई एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि एक सतत प्रयास है जिसमें हम सभी की भागीदारी आवश्यक है। हम अपने छोटे-छोटे कार्यों से भी बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।पानी की बचत, पेड़ लगाना, प्लास्टिक का उपयोग कम करना, जैसे छोटे छोटे कदम पर्यावरण को बचाने में मददगार साबित होंगे । .

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (पीएसजी) पंजाब प्रान्त की वेबसाइट का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीये कदम है। यह वेबसाइट पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करेगी। इस वेबसाइट के माध्यम से लोग पर्यावरण संरक्षण के बारे में सीख सकते है, अपने अनुभव साझा कर सकते है, और प्रकृति के लिए चिंतन करने के लिए इस सशक्त प्लेटफार्म का उपयोग कर सकते है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। जब सब लोग एक साझे उदेशय के साथ एक साथ आते हैं, तो वास्तविक बदलाव ला सकते हैं। हमारे और हमारी आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व के लिए पर्यावरण की सुरक्षा अति महत्वपूर्ण है। आइए, हम सब मिलकर एक स्वच्छ, हरा-भरा और सतत भविष्य सुनिश्चित करें।

पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक पौधा लगाएँ, जल बचाएँ, ऊर्जा का विवेकपूर्ण उपयोग करें, और दूसरों को भी प्रेरित करें। छोटी-छोटी कोशिशें मिलकर बड़ा परिवर्तन ले कर आएँगी।

“पर्यावरण की रक्षा, हमारी सबसे बड़ी सेवा है।

डॉ. सुमनमोर


प्रोफेसर, पर्यावरण अध्ययन विभाग,

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़